संग्रामपुरः जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
February 14, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। कल बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) गौरीगंज की तरफ से संग्रामपुर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत केवाईसी तथा फ्राड रिस्क मैनेजमेंट विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरसेटी निदेशक पूजा लाल, फैकल्टी प्रकाश जायसवाल, शिवानी शर्मा, प्रशिक्षक प्रियंका पाण्डेय, सरिता सिंह, कंचन सिंह, शाहीन, नेहा, रेशमा वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केवाईसी एवं सी-केवाईसी की प्रक्रिया, उसके लाभ एवं अनुपालन की महत्ता तथा साइबर अटैक, डिजिटल अरेस्ट एवं विभिन्न प्रकार के वित्तीय फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
