Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: खुशी के माहौल में खलबली,शादी समारोह में चली लाठियां! दुल्हा के जीजा सहित पांच घायल,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनसिरिया गाँव में स्थित आद्रिका पैलेस लॉन में उस समय शादी समारोह  के दौरान अफरातफरी मच गई। जब लॉन स्वामी के द्वारा बारातियों पर लाठी बरसाने का आरोप लगा। घटना में दूल्हे के जीजा सहित पांच घायल हो गयें। जिसमें जीजा की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संतनगर थाना क्षेत्र के रैकर गाँव निवासी राजकुमार के पुत्र कुलदीप की शादी राजगढ़ थाना क्षेत्र  खम्हरिया गाँव निवासी भैरवनाथ तिवारी की परपौत्री व गजेंद्र की पुत्री शिखा से 24 फरवरी को हिंदू रिती रिवाज से तय हुई है। विवाह समारोह के लिए धनसिरिया गाँव में स्थित आद्रिका लॉन की बुकिंग की गई थी। मंगलवार की रात गरीब 11 बजे रात द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी बीच बाराती जलपान करने लगे।आरोप है कि इसी दौरान नसें में धुत लॉन स्वामी केशरी सिंह पहुंचकर बारातियों पर परिसर में गंदगी फैलाने का झूठा आरोप लगाते हुए विवाद कर लिया ।बारातियों के द्वारा विरोध करने पर कथित तौर पर फोन करके अपने समर्थकों को बुला लिया। जो लाठी,डंडे,लोहे के रॉड के साथ पहुंचे, बारातियों पर हमला बोले दिये। मारपीट में दूल्हे के जीजा जितेंद्र सहित अन्य पांच बाराती में  सतेन्द्र,सत्यम, संदीप, सोनू गंभीर रूप से घायल हो गयें। सभी 

घायलों को निजी साधन से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां जितेंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सक मीरजापुर रेफर कर दिए। 112  नंबर डायल करने पर पीआरवी पुलिस पहुचीं, इसके बाद राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय मय दल बल के साथ मौके पर पहुँचे,स्थिति को नियत्रंण किया। पुलिस के मौजूदगी में द्बारपूजा, विवाह संपन्न कराया गया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।  इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि धनसिरिया गाँव में स्थित आद्रिका लॉन में लॉन स्वामी व बारातियों में मारपीट हो गई जिसमें बाराती पक्ष से पांच लोग घायल हो गयें है। सभी घायलों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आराजकतत्वों की खोज की जा रही है। जल्द से जल्द कानून के गिरप्त में होगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |