Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: मुआवजे की मांग को लेकर महिला किसानों ने किया प्रदर्शन


जमालपुर/मिर्जापुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम-दौलताबाद,बेलहर में किसानों का लगभग सैकड़ों बीघा धान की फसल इस वर्ष अत्यधिक बरसात होने से डूब कर पुरी तरह से बर्बाद हो गया तथा आज भी पच्चीसों बीघा जमीन पानी भरे होने से परती पड़ा हुआ है। प्रदर्शन करने वाली महिला किसानों का कहना है कि पानी निकासी के लिए जो नाली बना है,उस पर अतिक्रमण कर लिया गया है और शर्मा रोड में पानी निकासी के लिए बनी पुलिया को भी बंद कर दिया गया है,जिस कारण से पानी निकासी नहीं होने के कारण धान का फसल तो बर्बाद हुआ ही अगली फसल भी खेतों में पानी भरें होने के कारण नहीं लगाया जा सका।आस-पास के गांवों में बाढ़ के बाद शासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद भी दिया गया,लेकिन यहां कोई भी सरकारी कर्मचारीध्अधिकारी सर्वे की कौन कहे कोई देखने तक नहीं आया।बता दें कि खेत परती होने के कारण आज दर्जनों किसान परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है, पीड़ित लोगों को जीवकोपार्जन हेतु अन्य जगह जाकर मेहनत-मजदूरी करना पड़ रहा है। शासन की घोर उपेक्षा के चलते निराश,हताश महिलाओं द्वारा आज अपने खेतों के किनारे खड़े हो कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुनिता देवी,सुखना देवी,मुन्नी देवी,कौशिल्या देवी,किसनौटी देवी,रामा,सीता,गुड़िया,बेबी सहित मिस्त्री,नरेश,सुरेश, पकौड़ी, लक्कड़, दिनेश, राजिंदर,बेचई आदि दर्जनों किसानों की जमीन जल निकासी नहीं होने से परती पड़ा हुआ है। अन्न दाता मंच के संयोजक चैधरी रमेश सिंह ने कहा कि दौलताबद,बेलहर में शासन द्वारा बाढ़ प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता देते हुए पानी निकासी के रास्तों पर किये गये अतिक्रमण को हटवाकर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |