शाहबाद: कोतवाल ने पुलिस बल के साथ होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण
February 25, 2026
शाहबाद। होली पर शांति बरकरार रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। बीते दिनों शांति समिति की बैठक करने के बाद बुधवार को कोतवाल प्रदीप कुमार ने थाना में कई जगहों पर होलिका दहन स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी पूछी गई। पुलिस होली पर हुए पुराने विवादों की कुंडली भी खंगाल रही है। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में लोगों का सहयोग मांगा जा रहा है। बताते चले कि शाहबाद नगर क्षेत्र में 21 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। जिसको लेकर कोतवाल प्रदीप कुमार ने जयतोली गांव समेत नगर के रामलीला मैदान, बजरंग चैक, नालापार, बरवालान चैक पर होलिका दहन स्थलों का जायजा लिया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि होली पर शांति बरकरार रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है। होलिका दहन स्थलों का जायजा लेकर वहां मौजूद लोगों से समस्याएं भी पूछी गई है। जहां विवाद की स्थिति नजर आ रही है, वहां पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की जा रही है।
