अमेठीः केंद्रीय बजट पर व्यापारियों ने जताई खुशी! जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा -बजट में सभी वर्गों का रखा गया विशेष ख्याल
February 02, 2026
अमेठी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश का नौवां बजट पेश किया गया।इस बजट में युवा,व्यापारी,किसान और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद व्यापारियों में भी खासा उत्साह दिखा।अमेठी के व्यापार मंडल जिला।कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ने व्यापारियों को मिठाई खिलाकर केंद्रीय बजट पेश होने की बधाई दी। दरअसल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश का नौवा बजट पेश किया गया। इस बजट में व्यापारियों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए तो युवाओं के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई।वही देश मे तीन नए एम्स बनाने की भी घोषणा की गई।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।द्वारा बजट पेश करने के बाद व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।अमेठी कस्बे के गौरीगंज रोड स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारियों को मिठाई खिलाकर केंद्रीय बजट पर खुशी जाहिर की।जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा की देश के हित के लिए ये बजट पेश किया गया है।इस बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है।युवा,व्यापारी किसान सभी को देखते हुए इस बजट को पेश किया गया है।ये देश को आगे बढ़ाने का बजट है।देश मे तीन नए एम्स भी बनेंगे।हैंडलूम के छोटे कारीगरों को भी सरकार अब प्रोत्साहन देगी।ये बजट व्यापारियों को व्यापार करने में सुलभता प्रदान करेगा।इसके साथ ही इस बजट में किसानों को ऋण देने की भी बात कही गई है जिससे उनका जीवन भी सुलभ होगा।ये बजट सभी के लिए लाभकारी है।इस दौरान व्यापार मंडल जिला वरिष्ठ उपाद्यक्ष सुशील जायसवाल,मौनू वैश्य,राजू अग्रहरि ,संतोष सोनी,सोनू कसौधन समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
