कन्नौजः कनेक्टिविटी या सर्वर न आना कह कर उपभोक्ताओं को रुला रहे बैंक कर्मी
February 21, 2026
समधन /कन्नौज। बैंक ऑफ इंडिया शाखा समधन मे होली व रमजान के पर्व को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है। वहीं अपनी गाढ़ी कमाई का धन उपभोक्ता बैंक से निकलने के लिए पहुंच रहे हैं। जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए बैंक के चक्कर लगाने के उपरांत बैंक प्रबंधक से जानकारी लेने पर उपभोक्ताओं को बताया गया कि शनिवार 1रू00 बजे से सरवर नहीं आ रहे हैं। जिससे जरूरतमंद बैंक के चक्कर काटते काटते थक हारकर दूर दराज से आए उपभोक्ता घर वापस लौट गए। कनेक्टिविटी का हवाला देकर बैंक के जिम्मेदार उपभोक्ताओं को घर वापस कर रहे हैं उपभोक्ताओं मे रोष व्याप्त है। बताया कि शाखा प्रबंधक से बात करने पर बताया कि शनिवार को 1रू00 बजे से लगभग 4रू00 बजे तक कनेक्टिविटी गायब हो गई है या फिर सर्वर नहीं आ रहे हैं कहकर बैंक कर्मी उपभोक्ताओं को टरका देते हैं। जिससे बैंक लेन देन मे उपभोक्ताओं को परेशानी उठाना पड़ रही है इस मौके पर परेशान उपभोक्ता आदर्श कुमार महफूज सिद्दीकी फसी अहमद नईम खान आदि लोग शामिल हैं।
