तिलोई: सांसद किशोरी लाल शर्मा भागवत कथा में शामिल! सेमरौता में कथा व्यास से लिया आशीर्वाद
February 08, 2026
तिलोई/अमेठी। तिलोई क्षेत्र अंतर्गत सेमरौता गांव में कांग्रेस नेता कमलेश अग्निहोत्री के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सर्वप्रथम व्यासपीठ को नमन किया और कथावाचक डॉ. नरेंद्र पाण्डेय से आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण की आरती में भी भाग लिया और क्षेत्र की सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के अंधकार को दूर करने वाला प्रकाश पुंज है।उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में समरसता और नैतिक मूल्यों का संचार करने वाला बताया।कांग्रेस नेता कमलेश अग्निहोत्री द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रबुद्ध वर्ग के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं से भी भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।आयोजन समिति ने सांसद किशोरी लाल शर्मा का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।
