जगदीशपुर: शिव महायज्ञ व भागवत कथा व विराट मेले का शुभारंभ
February 08, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। भगीरथपुर रानीगंज में पंडित राम लखन उपाध्याय की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ एवं विराट मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई जो कथा स्थल से आमघाट तक निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन शिव नरेश उपाध्याय ने बताया कि कथा का आयोजन 09 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय आयोजन होगा जो दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है। कथा वाचन परम पूज्य अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास श्री विनय प्रिय त्रिपाठी ‘मधुकर’ जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री हनुमत सिद्धपीठ, अयोध्या धाम द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम मे सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों की भी भव्य श्रृंखला आयोजित की जाएगी वही रामलीला , पुरुष दंगल प्रतियोगिता 10 फरवरी (मंगलवार), महिला दंगल प्रतियोगिता 11 फरवरी (बुधवार), घुड़दौड़ प्रतियोगिता 15 फरवरी (रविवार), मौत का कुआं 08 से 16 फरवरी, तथा झूला व मेले की दुकानें 08 से 16 फरवरी तक लगेंगी। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर्व भी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा कार्यक्रम में आर. एल. उपाध्याय, अमर उपाध्याय, समर उपाध्याय, जय नरेश उपाध्याय एवं शिवम् उपाध्याय का विशेष आयोजक है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिव नरेश उपाध्याय हैं। कलश यात्रा एवं शुभारंभ अवसर पर शिव नरेश उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रजा बाजपेई, सुरेश पासी, विधायक सचिन उपाध्याय, दीपचंद कौशल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
