Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी पात्र व्यक्तियों को किया चिहिन्त


कन्नौज। माननीय जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता मे 22 फरवरी को मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन से पूर्व दिनांक 4 फरवरी को प्री-कैम्प का आयोजन तहसील सदर मे स्थित सभागार व परिसर मे आयोजित किया गया।

उक्त प्री-कैम्प मे उपस्थित रही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्नेहा द्वारा विभिन्न विभागों के लगे स्टाल का निरीक्षण कर योजनाओं के बारे मे जाना तथा मेगा कैम्प की महत्ता की जानकारी देते हुये बताया गया कि इस प्री-कैम्प को अयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विभागों द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ खासतौर पर कमजोर वर्ग समेत महिलाओ और बच्चों को सशक्त बनाने में हो सके तथा 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा बृहद साक्षरता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन मे सभी विभागों द्वारा अधिक से अधिक लाभार्थियों को चयनित कर उन्हें लाभान्वित किया जा सकें एवं प्री-कैम्प के माध्यम से आम जनता को सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि पराविधिक स्वयं सेवकों पैनल अधिवक्ता एवं मध्यस्थ अधिवक्ताआके के माध्यम से जनपद कन्नौज के ग्रामीण व शहरी स्थानों मे आम जन को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे लोग मेघा कैम्प के बारे जागरूक हो सके।

प्री-कैम्प मे विभिन्न विभागों जैसे मत्स्य विभाग से श्री फिरोज खाने व श्री भगौती लाल स्वास्थ्य विभाग से डा0 हर्षित शंकर डा० रवि पियुषा दुबे पुष्पराज आदि महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपवारमेंट ऑफ वीमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अनुपम सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश एम०टी०एस० प्रदीप तथा अन्य विभागों द्वारा द्वारा अपने-अपने से विभाग से सम्बन्धित योजनाओ के बारे मे जानकारी देते हुये अधिक से अधिक लोगों को योजनावार चिहिन्त किया गया। उक्त कार्यक्रम मे मध्यस्थ अधिवक्ता मधु कश्यप पैनल अधिवक्ता देश सहित पराविधिक स्वयं सेवक सुभा अनेश व नितिन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |