Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः 108 एम्बुलेंस की 7 मिनट मे पहुंचने से दो भाइयों की बची जान


कन्नौज। घटना धन्नापुरवा निवासी 22 वर्षीय सुशील पुत्र सुरेश चंद्र के साथ हुई जो अपने भाई अमित के साथ बाइक से तिर्वा वाहन सर्विस कराने जा रहे थे। ठठिया से पहले भगतपुरवा के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई जिसमे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा पर कॉल किया जिस पर एम्बुलेंस मात्र सात मिनट मे घटनास्थल पर पहुंच गई।

 एम्बुलेंस पहुंचते ही ईएमटी अभिलाष ने दोनों घायलों का प्रारंभिक आकलन कर सभी आवश्यक वाइटल्स चेक किए और सुरक्षित तरीके से स्ट्रेचर द्वारा एम्बुलेंस मे शिफ्ट किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों घायलों की ड्रेसिंग-बैंडेजिंग की गई तथा ईआरसीपी डॉक्टर डाक्टर रोचना की सलाह से इंजेक्शन देकर दर्द से राहत दी गई। एम्बुलेंस टीम ने गोल्डन ऑवर का पूर्ण पालन करते हुए उत्कृष्ट प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान की और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज पहुंचाकर डॉक्टरों के सुपुर्द किया जहां उनका उपचार जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों एवं परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा पायलट सुबोध एवं ईएमटी अभिलाष की त्वरित कार्यशैली और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से दोनों युवकों की जान बच पाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |