कन्नौज। लोकसभा चुनाव मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व मे मिली करारी हार से बौखलाई भाजपा अब लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने पर उतारू हो गई है। भाजपा अब पीडीए समाज (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) के लोगों को उनके संवैधानिक मताधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश कर रही है।
इसी क्रम मे जानकारी प्राप्त हुई कि नगर पंचायत समधन क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से एक-एक कार्यकर्ता के नाम पर 70, 80 और कहीं-कहीं 100दृ100 फॉर्म-7 भरवाकर मौके पर मौजूद जीवित और उसी पते पर निवास करने वाले मतदाताओं के वोट काटने का षड्यंत्र चलाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य नगर पंचायत समधन पहुँचे और बूथों पर जाकर संबंधित ठस्व् से जानकारी ली। जाँच मे यह तथ्य पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि यह कोई प्रशासनिक भूल या तकनीकी त्रुटि नहीं है बल्कि फॉर्म-7 के दुरुपयोग के जरिए मतदाता सूची को प्रभावित करने की सुनियोजित और आपराधिक साजिश है।
जिन मतदाताओं के वोट काटने का प्रयास किया जा रहा है वे मौके पर उपस्थित हैं जीवित हैं उसी पते पर नियमित रूप से निवास कर रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा के पदाधिकारी इस पूरे षड्यंत्र में प्रत्यक्ष रूप से शामिल पाए गए हैं। यह प्रयास स्पष्ट रूप से समाजवादी पार्टी समर्थक एवं पीडीए वर्ग के मतदाताओं को वोट देने से रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
यह कृत्य केवल चुनावी अनियमितता नहीं बल्कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर द्वारा देश के नागरिकों को दिए गए मताधिकार को छीनने का प्रयास है। समाजवादी पार्टी यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि बाबा साहब के संविधान और वोट के अधिकार को किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दिया जाएगा।
यह पूरा मामला लोकतंत्र और भारतीय संविधान पर सीधा हमला है। इस संबंध मे शीघ्र ही जिलाधिकारी कन्नौज से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा अब तक जमा किए गए सभी फॉर्म-7 की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जाँच की औपचारिक मांग की जाएगी।
समाजवादी पार्टी हर वोट की रक्षा के लिए सड़क से लेकर प्रशासन तक पूरी मजबूती से खड़ी है और लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वालों को बेनकाब करती रहेगी।
