Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः युवराज एवं युवरानी को क्षेत्रवासियों ने दी शादी सालगिरह की शुभकामनाएं


अमेठी। अमेठी रियासत के संरक्षक और पूर्व सांसद डॉ. संजय सिंह जी के पदचिन्हों पर चलते हुए, सेवा और सादगी की मिसाल पेश करने वाले युवराज अनंत विक्रम सिंह जी एवं युवरानी शाम्भवी सिंह की विवाह वर्षगांठ आज पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। महारानी गरिमा सिंह जी के वात्सल्य और उच्च संस्कारों से सिंचित युवराज अनंत विक्रम सिंह आज अमेठी के युवाओं के लिए एक श्प्रेरणापुंजश् के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने न केवल अपने राजवंश की गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखा है, बल्कि अपने मृदुभाषी स्वभाव और सरलता से अमेठी के हर नागरिक के हृदय में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। विवाह वर्षगांठ के इस मांगलिक अवसर पर सुबह से ही फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। प्रशंसकों और क्षेत्रवासियों ने युवराज दंपति की फोटो साझा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। लोगों ने लिखा कि यह अमेठी का सौभाग्य है कि उसे ऐसे प्रतापी माता-पिता का सान्निध्य और उनके जैसा समर्पित नेतृत्व मिला है, जिनका संपूर्ण जीवन ही लोक-सेवा का पर्याय रहा है। क्षेत्रवासियों ने महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा, बाबा विश्वनाथ और महादेव इस आदर्श जोड़ी को सदैव खुशियों से अभिसिंचित रखें और इनका साथ अमेठी के विकास और खुशहाली के लिए मार्गदर्शक बना रहे। युवराज अनंत विक्रम सिंह व बहुरानी शांभवी सिंह ने सभी शुभचिंतकों और स्नेहियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यही प्रेम और विश्वास उन्हें सदैव जनसेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |