Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली! गांव पहुंचकर हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत के साथ किया।

इसके बाद कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. चन्द्रप्रभा गंगवार, डॉ. रोहित पटेल और महेंद्र पाल के निर्देशन में स्वयंसेविकाएं अभिग्रहीत ग्राम पहुंचीं, जहां सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का अनुरोध किया और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

रैली के पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |