Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में शोकसभा, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग! तहसील बार एसोसिएशन ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


बीसलपुर। रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खान की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शोकसभा आयोजित की। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम नागेंद्र पांडे को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की गई।

इस दौरान अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, महामंत्री सुबोध कुमार मिश्रा, राम प्रकाश राजपूत, वीरेंद्र पाल, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, राकेश कुमार शर्मा, सौरभ सिंह, रामचंद्र लाल श्रीवास्तव, रामपाल वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश शुक्ला सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |