Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः 28 दिन, अट्ठाइस लोकार्पण” अभियान के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर आरओ वाटर प्लांट का लोकार्पण! पालिका अध्यक्ष के प्रयास से 16 वर्ष बाद मिली शुद्ध पेयजल सुविधा


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “28 दिन, अट्ठाइस लोकार्पण” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आरओ वाटर प्लांट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर एवं शिलापट का अनावरण कर किया।उल्लेखनीय है कि रोडवेज बस स्टैंड पर पूर्व में स्थापित वाटर प्लांट के खराब हो जाने के बाद यह सुविधा पिछले 16 वर्षों से बंद पड़ी थी, जिसके कारण यात्रियों एवं रोडवेज कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका द्वारा नए आरओ वाटर प्लांट की स्थापना के साथ ही अब यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम नजदीक है और यात्रियों तथा रोडवेज कर्मचारियों को समय पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस आरओ वाटर प्लांट की स्थापना की गई है। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को भी मजबूती मिलेगी।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान रोडवेज कर्मचारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं यात्रियों ने शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए नगर पालिका प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, विपिन राजू फौजी, मोहम्मद शरीफ, सुनीता सिंह, विपिन मिश्रा, सुहानी सक्सेना, आयुषी पांडेय, सुनीता गंगवार, पंकज तिवारी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, रवि अग्रवाल, राकेश वर्मा, मोइन खां, ज्योति तलवार, सनी सहित रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |