Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन वांटेड शूटर्स किए गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई है। बवाना मुल्क नहर के पास आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक बवाना थाने की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है। दोनों तरफ से चार राउंड गोलियां चलाई गई हैं।

इन वांटेड बदमाशों ने तीन दिन पहले बवाना इलाके में ही कारोबारी को दौड़ा दौड़ाकर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लॉरेंस गैंग के रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने ली थी।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए तीन शूटर्स से पूछताछ की जा रही है। कारोबारी की हत्या किन वजहों से की गई और इसकी सुपारी किसने दी थी? साथ ही दिल्ली-एनसीआर में चल रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग में और कितने लोग शामिल हैं? किन-किन शूटर्स को कौन से टार्गेट दिए गए हैं? पुलिस की टीम इन सभी एंगलों पर पूछताछ कर रही है।

पिछले महीने उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया था कि आरोपी बाहरी और पूर्वी दिल्ली में दर्ज फायरिंग और जबरन वसूली के मामलों में वांछित थे। बयान में कहा गया था कि आरोपियों से दो स्वचालित पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक चोरी की स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने विदेश से संचालित कुख्यात गिरोह के गुटों से अपने संबंधों और पश्चिम विहार पूर्व और मधु विहार क्षेत्रों में रंगदारी के लिए हुई हाल की दो गोलीबारी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |