Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: अस्वीकृत गन्ना किस्म लेकर मिल पहुंच रहे किसान, कर्मचारियों से अभद्रता पर गन्ना अधिकारी सख्त


पीलीभीत। किसान सहकारी चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत यह संज्ञान में आया है कि कुछ किसान भाई अगेती गन्ना किस्म की जारी पर्चियों पर अस्वीकृत (रिजेक्ट) गन्ना किस्म लेकर चीनी मिल परिसर में पहुंच रहे हैं। नियमों के अनुरूप जब चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा ऐसे किसानों को रोका जा रहा है, तो कुछ मामलों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जो कि अत्यंत खेदजनक और अनुचित है।इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी  खुशी राम भार्गव ने समस्त किसान भाइयों से अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि जैसी गन्ना पर्ची जारी की गई हो, उसी अनुरूप गन्ना ही चीनी मिल में आपूर्ति करें। उन्होंने कहा कि अस्वीकृत किस्म का गन्ना अगेती अथवा अन्य किसी भी पर्ची पर लाना नियम विरुद्ध है।जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना किस्मों का निर्धारण मिल संचालन, चीनी रिकवरी तथा समस्त किसानों के सामूहिक हित को ध्यान में रखकर किया जाता है। यदि निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो इससे चीनी मिल के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न होती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव अंततः किसानों पर ही पड़ता है।उन्होंने सभी किसान भाइयों से संयम, अनुशासन और सहयोग बनाए रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या असमंजस की स्थिति में गन्ना समिति अथवा संबंधित कार्यालय से संपर्क कर समाधान प्राप्त करें, न कि अनुचित व्यवहार का सहारा लें।प्रशासन ने दो टूक कहा है कि नियमों का पालन सभी के हित में है और सभी के सहयोग से ही चीनी मिल का सफल संचालन तथा किसानों का हित सुनिश्चित किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |