Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: वार्ड 23 में सीसी मार्ग व नाली निर्माण का लोकार्पण! पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया शुभारंभ, मोहल्लेवासियों में खुशी


पीलीभीत। शहर के वार्ड नंबर 23 में बाबूराम के मकान से सरोज के मकान तक निर्मित सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य का शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने फीता काटकर गली का शुभारंभ किया तथा शिलापट का अनावरण कर निर्माण कार्य को जनता को समर्पित किया।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद पीलीभीत शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, जल निकासी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास नगर पालिका की प्राथमिकता में शामिल है। इसी क्रम में वार्ड 23 में सीसी मार्ग एवं नाली का निर्माण कराया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।

डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर के प्रत्येक मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुंचाना नगर पालिका का लक्ष्य है और भविष्य में भी इसी तरह जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर कराए जाते रहेंगे। उन्होंने वार्डवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और नगर पालिका के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की।कार्यक्रम के अंत में मोहल्लेवासियों ने सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका परिषद एवं पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।इस अवसर पर मोहल्लेवासी सरोज, पप्पू, राम सिंह, विपिन मिश्रा, तारीक हुसैन, किरन, विधि, करन प्रजापति, सभासद वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, विकास बाबू, इकबाल हजरत, मोहन स्वरूप, शरीफ अंसारी, अवतार सिंह, मोनू, निर्मल सिंह टीटू, राजू फौजी, रोहित कुमार, दीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |