मैनपुरी। बेवर क्षेत्र के अंतर्गत बेवर कुसमरा मार्ग पर संचालित एससीएल पब्लिक इंटर कॉलेज शिवाला बरा में प्रत्येक रविवार को निशुल्क उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा और उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही की परीक्षा हेतु ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन कराया जा रहा है। कैरियर बिल एप राकेश सर द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं।
राकेश सर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा जल्द ही होने वाली है, जिसको लेकर अभ्यर्थी लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं. परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को कुछ बातों का ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि अगर अभ्यर्थी सही दिशा में मेहनत करे, तो सफलता मुश्किल नहीं है।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सही रणनीति अपनाना सबसे जरूरी है. सिर्फ किताबें पढ़ लेना ही काफी नहीं होता, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि परीक्षा में प्रश्न किस तरह से पूछे जाते हैं और समय का सही उपयोग कैसे किया जाए।करियर बिल एप के अनुभवी शिक्षक और प्रतियोगी परीक्षाओं के एक्सपर्ट राकेश सर,असित कुमार,शिवेंद्र यादव का कहना है कि अगर अभ्यर्थी सही दिशा में मेहनत करे, तो सफलता मुश्किल नहीं है।
शिवेंद्र यादव बताते हैं कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में मॉक पेपर सबसे बड़ा हथियार है. जितने ज्यादा मॉक पेपर लगाए जाएंगे, उतना ही परीक्षा का डर कम होगा. मॉक पेपर से बच्चों को यह पता चलता है कि प्रश्न किस स्तर के आते हैं, कौन सा टॉपिक मजबूत है और कहां सुधार की जरूरत है. उनका कहना है कि रोज कम से कम एक मॉक टेस्ट जरूर देना चाहिए और टेस्ट देने के बाद उसकी अच्छी तरह से जांच भी करनी चाहिए. गलत सवालों को दोबारा पढ़ना और समझना बेहद जरूरी है।क्षेत्र के बेवर कुसमरा मार्ग पर संचालित एससीएल पब्लिक इंटर कॉलेज शिवाला बरा में प्रत्येक रविवार को निशुल्क ऑफलाइन मॉक टेस्ट कराए जा रहे हैं।रविवार को आयोजित परीक्षा विद्यालय प्रधानाचार्य शिवकुमार सिंह , केंद्र व्यवस्थापक शिवेन्द्र यादव अध्यापक मोहित, शिवम,सुशील, खिलाड़ी, अशुंल दुबे,संजय आदि की देखरेख में सम्पन्न हुई।
