Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: लखनऊ सीतापुर हाईवे रोड पर सरेराह युवक की पिटाई कर हमलावर हुए फरार


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन बख्शी का तालाब कस्बा में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वी-मार्ट शॉपिंग मॉल के सामने लखनऊ सीतापुर हाईवे रोड पर एक निजी कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। लखनऊ से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे प्रवीण यादव पुत्र प्रताप नारायण यादव निवासी अकड़रिया कलां गांव थाना इटौंजा को अज्ञात चारपहिया वाहन व बाइक सवार कई लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने बिना किसी कारण लोहे की रॉड और हॉकी से उसकी बेरहमी से पिटाई की है। हमले में युवक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। वही आसपास के लोगों की सूचना पर घायल प्रवीण यादव को उपचार के लिए शौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय साढामऊ बीकेटी भेजा गया। पीड़ित ने देर रात बीकेटी थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही घटना को लेकर पीड़ित के क्षेत्र में आक्रोश है। गौरतलब है कि बीकेटी कस्बे में दो पुलिस सहायता केंद्र संचालित हैं एक बाजार के बीच और दूसरा अस्ती क्रॉसिंग पर वारदात इन दोनों केंद्रों के नजदीक होने से पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित पेट्रोलिंग और प्रभावी निगरानी होती तो हमलावर इतनी आसानी से घटना को अंजाम नहीं दे पाते। बीकेटी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |