Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: खुलेआम घूम रहे दबंग, गहरी नींद मे पुलिस


अमेठी । जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर में दलित राजाराम को गोली मारने की धमकी देने वाले दबंग मनोज गुप्ता खुलेआम घूम रहे हैं। दिवानी न्यायालय सुल्तानपुर द्वारा दिए गये स्टे आदेश के बावजूद नरहरपुर निवासी मनोज गुप्ता द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसपर पड़ोसी दलित राजाराम ने आपत्ति की थी जिसपर गुस्से में मनोज गुप्ता ने दलित राजाराम को गोली मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद पीड़ित राजाराम का परिवार डरा सहमा हुआ है।  राजाराम के मुताबिक स्थानीय पुलिस का मनोज गुप्ता को संरक्षण प्राप्त है। स्थानीय पुलिस की ही शह पर उसके द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर में सरकारी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।  थाना प्रभारी रामगंज द्वारा दबंगों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करने से ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई है। दलित राजाराम के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक अमेठी सर्वानन टी. से न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |