Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: मनरेगा बचाओ संग्राम! कांग्रेसी नेताओ ने की बैठक


गौरीगंज/अमेठी। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आज अमेठी के राजीव गांधी सभागार में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। बैठक में 40 सदस्यीय टीम के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में 13 फरवरी 2026 को प्रस्तावित 15 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह पदयात्रा तिलोई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी, जिसमें गांव-गांव जाकर मनरेगा के मुद्दे पर जनजागरूकता फैलाई जाएगी। पदयात्रा के दौरान ग्राम पंचायतों में चैपालें, बाजार-हाट में नुक्कड़ सभाएं तथा जिला एवं तहसील मुख्यालय पर समापन कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। पदयात्रा का रूट चार्ट लगभग तैयार कर लिया गया है, जिसे शीघ्र अंतिम रूप पर पदयात्रा तिलोई विधानसभा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अहोरवा भवानी से प्रारंभ होगी। यह पदयात्रा शिव रिसॉर्ट पनहौना, जयनगरा, फत्तेपुर, इसलामगंज होते हुए मऊ मेडिकल कॉलेज के मार्ग से तिलोई पहुँचेगी। इसके पश्चात पदयात्रा का समापन मोहनगंज में किया जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ जन-जन की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |