अमेठीः एनबीडब्लू मे दो वारंटी गिरफ्तार
February 14, 2026
अमेठी। जनपद के थाना संग्रामपुर पुलिस ने एनबीडब्लू मे वारंट के दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि एसपी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कल क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा एनबीडब्लू मे वारंटी दो अभियुक्त संतराम पुत्र भगौती व रामसजीवन पुत्र भगौती को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है।
