Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना! चंद महीनों में ही उखड़ी परतें, जिम्मेदार कौन ?


संग्रामपुर/अमेठी। ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाने का दावा करने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जमीनी हकीकत संग्रामपुर क्षेत्र में कुछ और ही बयां कर रही है। विकास खंड संग्रामपुर के अंतर्गत हाल ही में सुदृढ़ीकरण की गई सड़कें निर्माण की गुणवत्ता और कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही हैं। करोड़ों की लागत से तैयार श्चमचमातीश् सड़कें महज कुछ ही महीनों में गिट्टियों के ढेर में तब्दील हो गई हैं। सबसे चिंतनीय स्थिति कालिकन धाम से भवसिंहपुर होते हुए शुकुलपुर के रास्ते ठेंगहा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानकों को ताक पर रखकर श्पलीताश् लगाया गया, जिसके परिणामस्वरूप सड़क की रोड़ियां बिखर गई हैं और डामर का नामोनिशान मिट चुका है। इस मार्ग पर नवनिर्मित पुल के कारण यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है, विशेषकर सोमवार और मंगलवार को कालिकन धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के कारण यह मार्ग अत्यंत व्यस्त रहता है। शुकुलपुर निवासी ओ.पी. शुक्ला ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि मैं प्रतिदिन भोर में मां कालिका की आरती में सम्मिलित होने के लिए इसी मार्ग से साइकिल से जाता हूँ। निर्माण के शुरुआती कुछ दिन तो सब ठीक रहा, परंतु अब स्थिति यह है कि बिखरी हुई गिट्टियों के कारण साइकिल फिसल जाती है। हाल ही में मैं स्वयं इस मार्ग पर गिरकर चोटिल हो गया हूँ। श्री शुक्ला की तरह ही दर्जनों राहगीर इस मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। फिसलन और धूल के गुबार के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग अब एक डेथ ट्रैप (मौत का जाल) साबित हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |