Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः महाविद्यालय की छात्राओं ने ग्रामीणों को एसआईआर के प्रति किया जागरूक! एनएसएस शिविर के दौरान मतदाता सूची व स्वच्छता पर दिया गया जोर


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वयंसेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत के साथ किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में स्वयंसेविकाएं अभिग्रहीत ग्राम पहुंचीं, जहां मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। छात्राओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के महत्व की जानकारी दी।

जागरूकता कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया। ग्रामीणों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रप्रभा गंगवार, डॉ. रोहित पटेल और महेंद्र पाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |