Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली! एनएसएस शिविर के पहले दिन मतदान की शपथ, ग्रामीणों को किया जागरूक


बीसलपुर। बाला देवी रोशन लाल कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के एकदिवसीय शिविर के प्रथम दिवस पर मतदाता जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पातंजलि गंगवार के निर्देशन में शिविर की शुरुआत मतदान करने एवं दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ के साथ हुई।

शिविर के अंतर्गत चयनित ग्राम जसोली में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नारों के माध्यम से ग्रामीणों को आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर भी संपर्क किया और मतदान के महत्व की जानकारी दी।

रैली और व्यक्तिगत संवाद से प्रभावित होकर ग्रामवासियों ने शत-प्रतिशत मतदान करने का दृढ़ संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. मौर्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रवक्ता गौरव कुमार, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी (एनएसएस) प्रवेश गंगवार, नेतराम, कमलेश सहित अन्य प्रवक्ता गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |