Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः हॉस्पिटल में बाउंसरों का तांडव, पार्किंग विवाद में वकील और दोस्तों को रॉड से पीटा, सिर फटाय घटना ब्ब्ज्ट में कैद


लखनऊ । राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अराजकता का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले गार्ड और बाउंसर खुद हमलावर बन गए और एक अधिवक्ता व उनके साथियों को लहूलुहान कर दिया।

न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आदर्श सिंह के दोस्त शुभम यादव की माँ एरा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 19 फरवरी गुरुवार की रात आदर्श अपने दोस्तों शुभम और प्रदीप यादव के साथ उन्हें देखने हॉस्पिटल पहुँचे थे। आदर्श ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी हॉस्पिटल के गेट के पास खड़ी की थी। इस पर वहां तैनात गार्डों ने आपत्ति जताई। पार्किंग को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज में बदल गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ते ही हॉस्पिटल के अंदर से करीब 30 बाउंसर और गार्ड लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर बाहर निकल आए  वकील और उनके दोस्त अपनी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन भीड़ ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने आदर्श सिंह को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनका सिर फट गया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाउंसरों ने तीनों दोस्तों को जमीन पर गिरा लिया और उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार करते रहे। इस हमले में शुभम और प्रदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। अधिवक्ता की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हॉस्पिटल के कई गार्डों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी के आधार पर अन्य हमलावर बाउंसरों की पहचान की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |