मिर्जापुर: नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
February 17, 2026
चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना चुनार पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मंगलवार को उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त देवा उर्फ विरेन्द्र कुमार पुत्र स्व.रमेश निवासी सेमरा मड़ईपुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
