लखनऊः लखनऊ सीतापुर हाईवे पर कार व ऑटो में बेकाबू अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच हुए घायल
February 08, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना के अन्तर्गत लखनऊ सीतापुर हाईवे कल्याणपुर गांव के निकट शनिवार की शाम को एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने कार में साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद उसके आगे जा रहे ऑटो में भी टक्कर मार दी। जिससे पांच लोग घायल हो गए। वही लखनऊ सीतापुर हाईवे पर सीतापुर की तरफ से लखनऊ की ओर एक कार जा रही थी। जिसमें साइड से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार के आगे जा रहे ऑटो में भी जोरदार टक्कर हो गई। ऑटो के चालक दीपक, यात्री शिवकुमार, एक महिला, सहित चार लोग घायल हो गए। कार चालक अविनाश श्रीवास्तव लखनऊ चोटिल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण इटौंजा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। सभी घायलों को रामसागर मिश्र शौ शय्या अस्पताल बीकेटी भेजा गया। रविवार शाम को टोल कर्मियों ने एक्सीडेंट में कार को हाइवे से इटौंजा थाने पर लाकर खड़ा कर दिया।
.jpg)