Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, फसल उजाड़ने व जानलेवा हमले का आरोप! पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा तनाव, पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज करने की लगाई गुहार


पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम हिमतनगर उर्फ चिरैदापुर में जमीन के स्वामित्व को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। गांव के निवासियों द्वारा थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से कुछ लोगों ने न केवल जबरन प्रवेश किया बल्कि खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचाया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूमि गाटा संख्या 138, 156 तथा 122 पर स्वामित्व और विभाजन को लेकर पूर्व में न्यायालय में वाद दायर हुआ था, जिसका निर्णय न्यायालय द्वारा गुण-दोष के आधार पर पारित किया जा चुका है। न्यायालय के अंतिम आदेश के अनुपालन में प्रार्थियों को भूमि आवंटित की गई थी और वे उसी पर नियमित रूप से खेती कर रहे थे।पीड़ितों का आरोप है कि दिनांक शुक्रवार  को नामजद आरोपित बिना किसी वैधानिक अधिकार के खेत में घुस आए और वहां लगी फसल को उजाड़ दिया। साथ ही राजस्व निरीक्षक द्वारा लगाए गए चिन्हों और खंभों को भी उखाड़ कर फेंक दिया। जब प्रार्थियों ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने कथित रूप से हमला कर दिया, जिससे वे किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बताया जा रहा है।पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए मामले में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |