पड़री/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में मोहनपुर पहाड़ी के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान मोहनपुर पहाड़ी निवासी कपिल विश्वकर्मा (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नानहक विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कपिल विश्वकर्मा सुबह करीब 8रू30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से तोसवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कपिल विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पड़री थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर अनियंत्रित वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की है।
.jpg)