Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: रामेंद्र त्रिवेदी अध्यक्ष रामखिलावन यादव बने महासचिव


कन्नौज। शनिवार को कन्नौज बार एसोसिएशन कन्नौज का वार्षिक चुनाव शांतिपुर ढंग से संपन्न हो गया अध्यक्ष पद पर काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आपको बता दें कि अध्यक्ष पद पर एडवोकेट रामेंद्र त्रिवेदी एवं एडवोकेट हाजी फहीम जमा खान के बीच में सीधा मुकाबला था जिसमें एडवोकेट रामेंद्र त्रिवेदी ने जीत हासिल की। वहीं महासचिव पद पर रामखिलावन यादव विजई रहे। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम वर्ग पद पर अदील खान सुशील कुमार विजई रहे वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार यादव ने बाजी मारी तथा सहसचिव पुस्तकालय के पद पर संजय दुबे ने जीत हासिल की। कन्नौज बार एसोसिएशन कन्नौज के चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजय कन्नौज कोतवाल जितेंद्र प्रसाद गुरसहायगंज कोतवाल अजय कुमार अवस्थी एवं भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |