Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बीकेटी इटौंजा माल क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार! स्वास्थ्य विभाग बन रहा अनजान, ग्रामीण लोगों की जान से हो रहा खिलवाड़


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी व मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत झोलाछाप डॉक्टरों के आगे माल बीकेटी इटौंजा स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। बता दें कि झोलाछाप डॉक्टरों की फीस 30 से 50 रुपये होती है और उसमें दवाएं भी शामिल रहती हैं। अगर ग्लूकोज चढ़ाया एवं इंजेक्शन लग गया तो खर्च बढ़ जाता है। झोलाछाप डॉक्टर बिना पढ़े लिखे अपना क्लीनिक व हॉस्पिटल खोल कर ग्रामीण लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन अवैध क्लीनिक एवं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मेहरबान हैं। सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग अधिकारी को अवैध क्लीनिक एवं निजी हॉस्पिटल से कार्यवाही ना करने की एवज में अच्छा सामान दिया जाता है। मलिहाबाद, माल, सैदापुर, बीकेटी, इटौंजा, कुंम्हरावां, महिगवां, अमानीगंज, महोना, उसरना,बेहडा, पहाड़पुर, मानपुर, नेवादा सहित अन्य कई जगहों पर झोलाछाप डॉक्टरों का काला कारोबार चल रहा है। इन झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मेहरबान रहता है।ग्रामीण जनता की जान से झोलाछाप डॉक्टर खिलवाड़ कर रहे हैं। महिनों पहले कई लोग तो झोलाछाप डॉक्टरों का शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। आखिर स्वास्थ्य विभाग इन डॉक्टरों पर कब कार्यवाहीं करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |