Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः रामसेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज में ष्कौशल प्रेरणा दिवसष् कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल, दिग्गजों ने बेटियों का बढ़ाया मान


लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा अशोक रोड स्थित पंडित रामसेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज में श्कौशल प्रेरणा दिवसश् कार्यक्रम में बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला शामिल हुए। बता दें कि इटौंजा स्थित रामसेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के संकल्प को श्कौशल प्रेरणा दिवसश् के रूप में भव्यता के साथ प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस ष्मेधावी एवं विशिष्ट शिक्षक सम्मान समारोहष् ने क्षेत्र में शिक्षा की एक नई अलख जगाई है। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिरू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने छात्राओं के कौशल की सराहना करते हुए, उन्हें नए भारत की नींव बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान ही ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सा जगत के शिखर पुरुष केजीएमयू के डीन डॉ. के.के. सिंह एवं उप डीन डॉ. भास्कर अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र की बारीकियों से अवगत कराया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य रहे, जिसमें लोक संस्कृति और आधुनिक कला का सुंदर मिश्रण दिखा। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामाजिक गतिविधियों और ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। इन लघु नाटकों के माध्यम से बच्चों ने शिक्षा का महत्व और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता दिखाई, जिसकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समारोह के दौरान जब मेधावी छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया, तो पूरा विद्यालय तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। इसके साथ ही, विद्यालय की रीढ़ माने जाने वाले गुरुजनों को श्विशिष्ट शिक्षक सम्मानश् से नवाजा गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश तिवारी जी एवं राम आसरे पांडे जी ने भी उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने ना केवल शिक्षा बल्कि आत्मीयता का परिचय देते हुए सभी के लिए एक भव्य स्नेह भोज का आयोजन किया। विद्यालय प्रशासन का लक्ष्य छात्राओं को एक ऐसा सुरक्षित और अत्याधुनिक वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे न केवल किताबी ज्ञान बल्कि जीवन के हर कौशल शिल्क में निपुण बन सकें। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि रामसेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के सपनों को पंख देने वाला एक संस्कार केंद्र है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |