एत्मादपुर। आज उच्च प्राथमिक विद्यालय एत्मादपुर में विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन की स्वच्छता, स्वाद एवं पोषण स्तर को परखा गया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इसके पश्चात ब्लॉक संसाधन केंद्र एत्मादपुर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, रिकॉर्ड व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।
