Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: विकसित भारत की आधारशिला रख रहा केंद्रीय बजट- अजय भट्ट


रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट की बारीकियों को साझा करते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने इसे देश के कायाकल्प का बजट बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला एक दूरगामी विजन है।

सांसद भट्ट ने आंकड़ों के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत आज खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 3.5 सौ मिलियन टन से अधिक का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन और चावल के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बनना हमारी कृषि नीतियों की सफलता है। इतना ही नहीं, दूध और मछली उत्पादन में भी भारत आज विश्व के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा है।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। चालू वित्तीय वर्ष के महज पांच महीनों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का स्मार्टफोन निर्यात होना इस बात का प्रमाण है कि श्आत्मनिर्भर भारतश् का सपना अब धरातल पर सच हो रहा है।

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को आधुनिक बनाने के लिए 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इस निवेश ने न केवल परिवहन को सुगम बनाया, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोले हैं। मुद्रा योजना के माध्यम से 38 लाख करोड़ रुपये का ऋण छोटे उद्यमियों को दिया गया, जिससे 12 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार की राह मिली। साथ ही, देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जहां 50 हजार से अधिक स्टार्टअप्स में लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

सुरक्षा के मोर्चे पर उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि माओवाद प्रभावित जिलों में भारी कमी आई है और उत्तरी सीमा के विकास के लिए 11,639 करोड़ रुपये का विशेष बजट स्वीकृत किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार और चिनाब ब्रिज जैसे इंजीनियरिंग के बेजोड़ नमूने भारत की बदलती तस्वीर पेश कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल, नेतृपाल मौर्या, अनुभव चैधरी, रश्मि रस्तोगी, विजय पाल सिंह तोमर, मोर सिंह, सुरेंद्र चैधरी, अक्षय गहलोत, योगेश वर्मा, परवेज खान और मुकेश पाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |