Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: महिला सफाई कर्मी से चेन छिनैती का खुलासा, पुलिस ने बाल अपचारी को दबोचा


पीलीभीत। जनपद  के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में महिला सफाई कर्मी से चेन छिनैती की घटना का पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति  माधव ने सफल खुलासा करते हुए कहा कि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है।  पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व निगरानी में थाना सुनगढ़ी पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और त्वरित जांच का उदाहरण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई पीली धातु की चेन का हिस्सा भी बरामद कर लिया है तथा उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 फरवरी 2026 को लगभग शाम 4रू20 बजे वार्ड संख्या 9 में कार्यरत सफाई कर्मी मंजू पत्नी स्वर्गीय छोटे लाल अपनी ड्यूटी पर थीं। बताया गया कि वह शिव मंदिर बल्लभनगर रोड के पास स्थित गली में झाड़ू लगाते हुए मेन मार्केट की ओर बढ़ रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से भाग गया। छीना-झपटी में चेन का आधा हिस्सा पीड़िता के हाथ में रह गया जबकि शेष भाग आरोपी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल थाना सुनगढ़ी पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा संभावित मार्गों पर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 76ध्2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय जानकारी तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों की तलाश शुरू की।

लगातार की गई पड़ताल और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस ने सोमवार को घटना में शामिल बाल अपचारी को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसके आधार पर उसके कब्जे से पीली धातु की चेन का टुकड़ा बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |