Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चैधरी द्वारा जिला कारागार, अलीगढ़ का निरीक्षण किया गया


हाथरस। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, विनय कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, अनु चैधरी द्वारा जिला कारागार, अलीगढ़ का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेलर से जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो जेलर द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद हाथरस से सम्बन्धित कुल 526 बन्दी निरूद्ध है, जिनमें 492 पुरूष तथा 28 महिलाएं एवं (18 से 21 वर्ष से कम आयु के बन्दी) 06 है। सचिव द्वारा पुरूष बन्दी व महिला बन्दी से बातचीत की गई व उनकी समस्यों को सुना गया तथा उनकी समस्या के निस्तारण हेतु वरिष्ठ जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय कारागार में निरूद्ध बंदियों से उनकी तारीख पेशी एवं भोजन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी की गयी तथा बन्दियों से आज के भोजन के बारे में पूछा गया। सचिव द्वारा बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दियों से विधिक सहायता के बारे मे पूछा गया तो बन्दियों द्वारा ने बताया कि उन्हें विधिक सहायता मिल रही है। निरीक्षण के समय बन्दियों से उनकी समस्या के बारे में पूछा गया जो उनके द्वारा कोई समस्या नहीं बतायी गयी। उन्होंने पुरूष एवं महिला बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि यदि किसी बन्दी के पास पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है, तो वह कारागार अधीक्षक के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित कर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर जेलर, कमलेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. शाहरूख रिजवी, चिकित्सक अभिषेक गुप्ता, डिप्टी जेलर, देव दर्शन सिंह, राजकुमार सिंह, संदीप कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमारी एवं सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, विजय कुमार सेंगर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |