Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: तेज रफ्तार गाडी की टक्कर से काशीराम ग्रीन ईको गार्डेन माली चोटिल, इलाज दौरान ट्रामा मौत


लखनऊ । आलमबाग कोतवाली इलाके मे बीते रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार गाडी की टक्कर से चोटिल काशीराम ग्रीन ईको गार्डेन माली की इलाज दौरान ट्रामा मे अगले दिन सोमवार को मृत्यु हो गई। वही स्थानीय आलमबाग पुलिस ने मृतक की पत्नी  शिकायत पर आरोपित गाडी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से ग्राम वाँसेडीला पोस्ट श्री दत्त गंज थाना बलरामपुर जनपद बलरामपुर निवासी कृष्णावती पत्नी राम सूरत यादव ने बताया उसके पति राम सूरत यादव (47) आलमबाग इलाके स्थित काशीराम ग्रीन ईको गार्डेन लखनऊ में माली के पद पर कार्यरत थे बीते 1 फरवरी को समय लगभग डेढ बजे दोपहर वह सब्जी लेने जा रहे थे। आरोप है कि इको गार्डेन के पास प्रशासनिक भवन के सामने जैसे पहुचे पीछे से आ रही गाडी संख्या यूपी 34 बीजेड 5473 ने उनके पति रामसूरत यादव को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके पति गिरकर चोटिल हो गए और उनके सिर में गम्भीर चोटे आ गयी। जिसकी जानकारी  राहगीरो ने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर दी। जिन्हे सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिये नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहाँ से उसके पति की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया जहाँ पर उपचार के उनकी सोमवार रात्रि 10 बजे मृत्यु हो गयी। जिनका अंतिम संस्कार करने के बाद उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे पुलिस से गाडी नम्बर के आधार पर शिकायत की है।  पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी की शिकायत पर मंगलवार को केस दर्ज कर आरोपित गाडी चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |