Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया


लखनऊ/लखीमपुर खीरी। जिला चिकित्सालय संबद्ध स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मोतीपुर ओयल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ आरके कोली ने की।गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमएस डॉ आरके कोली ने ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर की समय रहते पहचान होने पर इसका उपचार संभव है, इसके लिए जागरूकता और नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि तंबाकू और धूम्रपान से ओरल कैंसर का खतरा बढ़ता है, वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के लिए नियमित जांच बेहद जरूरी है। स्वच्छता, टीकाकरण और स्वास्थ्य के प्रति सजगता से इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।इस अवसर पर डॉ आरपी वर्मा, डॉ एचडी भारती, डॉ अखिलेश शुक्ला, डॉ शिशिर पांडेय, डॉ रचित मिश्रा (कार्यक्रम नोडल अधिकारी), डॉ अर्पित वर्मा, डॉ सईद मोहम्मद रजा, डॉ मोहम्मद जैगम, नीरज कुमार, मोहम्मद असद, महेंद्र कुमार वर्मा, साकील सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को कैंसर से बचाव एवं शीघ्र जांच के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |