Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: अर्जूनपुर गेस्ट हाउस में आयोजित विकास समिति कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल ! विधायक बोले - किसानों और जवानों का सम्मान करना ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के अर्जूनपुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में अन्नदाता की मेहनत देश का भविष्य विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला शामिल हुए और सहभागिता करते हुए किसान जवान भगवान सम्मान समारोह, विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री वितरण एवं समरसता भोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी से चर्चा की और इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला कहा कि किसानों और जवानों का सम्मान करना ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और ऐसे आयोजन समाज में एकता, सेवा और राष्ट्रभाव को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।इस कार्यक्रम के आयोजक अनिल सिंह अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधायक योगेश शुक्ला, प्रवीण सिंह चैहान,प्रधान सरोज गुप्ता, मनोज सिंह, एसपी राय,अजमेर बहादुर सिंह, अनिल अवस्थी, बृजेश सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक यशपाल, विनय प्रताप, विजय बहादुर फौजी, जी.एस सिंह, डॉक्टर योगेन्द्र सिंह सहित क्षेत्रवासी महिला मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |