Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा मेल


लाल किला और दिल्ली सचिवालय को सोमवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। लाल किला और दिल्ली सचिवालय परिसर के अंदर और बाहर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खालिस्तानी ग्रुप के नाम से धमकी भरा मेल आया है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम तुरंत ही एक्टिव हो गई। लाल किला परिसर को खाली कराया गया और चेकिंग अभियान तेज कर दी गई। साथ ही आईटीओ के पास स्थित दिल्ली सचिवालय में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को बाहर निकलने को कहा गया है। यहां भी पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस की टीम ने ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल को लगा दिया है। साइबर सेल की टीम पता लगाने में जुटी है कि इसके पहले इस ग्रुप ने कब-कब धमकी दी है। इस खालिस्तानी ग्रुप का कनेक्शन कहां से जुड़ा हुआ है?

आज सुबह ही दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये स्कूल धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। पुलिस अधिकारी और दिल्ली फायर सर्विस तुरंत मौके पर पहुच गई थी। दोनों स्कूल के परिसर को तुंरत ही खाली कराया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |