Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ


अमेठी।  रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमेठी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ श्री भगवानदीन जनता इण्टर कॉलेज, उमापुर कटरादृअमेठी के परिसर में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी  के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाजहित में निष्ठापूर्वक कार्य करने तथा शिविर की गतिविधियों से अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ. अनूप कुमार सिंह ने विशेष व्याख्यान देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, शिविर की रूपरेखा एवं सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों को ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं को समझने तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्राप्त होता है।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ.धर्मेंद्र कुमार वैश्य एवं स्वागत उद्बोधन डॉ.श्वेता द्विवेदी द्वारा किया गया। उन्होंने अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शिखा शुक्ला ने आभार ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उद्घाटन सत्र के उपरांत समस्त स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप डॉ.देवेन्द्र मिश्र ,अजय कुमार सिंह कॉमर्स, डॉ.श्रीकांत शर्मा, डॉ.के.के. शुक्ल ने अपने उद्बोधन से स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |