प्रतापगढः महोत्सव में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने विधायक मोना के साथ विशिष्टजनों को सौंपा एकता सम्मान! राष्ट्रीयता की मजबूती में एकता महोत्सव का है अप्रतिम योगदान- प्रमोद तिवारी
February 17, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। इक्तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए विशिष्टजनों को परम्परागत एकता सम्मान मिला। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बाबा धाम का यह महोत्सव राष्ट्रीयता के भाव को मजबूती दिया करता है। उन्होने कहा कि विकास तथा सदभावना की मजबूती में यह महोत्सव भव्य भारत के निर्माण की पवित्र संकल्पना है। अध्यक्षता करते हुए विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने एकता महोत्सव के उददेश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं महोत्सव में आयोजन समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए विशिष्टजनों व कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने आयोजन समिति की ओर से कर्नल राघवराम मिश्र को मरणोपरान्त तथा रिटायर्ड अपर जिला जज श्याम लाल, पूर्व प्रधान मो0 सगीर, उद्यमी बाल मुकुन्द तिवारी, रामेश्वरनाथ यादव, वरिष्ठ पत्रकार निशान्त त्रिपाठी को मान पत्र व शाल तथा मोमेण्टो प्रदान कर एकता सम्मान सौंपा। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने वज्र एकेडमी के स्वयंसेवकों व बाबा घुइसरनाथ श्रृंगार समिति के सदस्यों का भी माल्यार्पण तथा शॉल भेंटकर सम्मान प्रदान किया। स्वागत विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। समारोह में एआईएमटी लखनऊ के निदेशक अम्बिका मिश्र, नन्दजा मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहीं। संयोजन सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, लालगंज प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व डॉ. अमिताभ शुक्ल ने किया। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी, भुवनेश्वर शुक्ला, आशुतोष मिश्र, विकास मिश्र, लल्लन सिंह, रिंकू सिंह परिहार, अशोकधर द्विवेदी, लाल अभिषेक प्रताप सिंह, छोटेलाल सरोज, धर्मेन्द्र शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, रामलोचन त्रिपाठी, रामचंद्र त्रिपाठी, त्रिभु तिवारी, अम्बुज मिश्र, संतोष पाण्डेय, अतुल शुक्ला, अभिनव शुक्ल, मुरलीधर तिवारी, संजय बघेल, राजू मिश्र, प्रियम मिश्र आदि रहे।
