Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः ऋण स्वीकृति एवं वितरण तथा नए आवेदकों के निःशुल्क आवेदन हेतु विशेष कैम्प का आयोजन कल


कन्नौज। उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने अवगत कराया है कि “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” (सीएम युवा) योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर लंबित ऋण आवेदन-पत्रों के त्वरित निस्तारण ऋण स्वीकृति एवं वितरण तथा नए आवेदकों के निःशुल्क आवेदन-पत्र भरवाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार यह कैम्प दिनांक 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को कार्यालय उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मकरन्द नगर कन्नौज मे आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को उद्यम स्थापना के लिए ऋण सुविधा प्रदान की जाती है। योजना में वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों तथा जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष के मध्य हो। आवेदक न्यूनतम कक्षा 08 उत्तीर्ण होना चाहिए तथा किसी सरकारी प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया हो अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधी प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना को छोड़कर राज्य अथवा केंद्र सरकार की अन्य किसी योजना मे पूर्व मे ब्याज अथवा पूंजी अनुदान का लाभ प्राप्त न किया हो।

इच्छुक अभ्यर्थी कैम्प मे पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर आधार कार्ड पैन कार्ड परियोजना रिपोर्ट बैंक पासबुक की प्रति शैक्षिक प्रमाण-पत्र आयु प्रमाण-पत्र शपथ-पत्र निवास प्रमाण-पत्र अथवा बिजली बिलध्राशन कार्ड जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) तथा वेंडर कोटेशन के साथ उपस्थित हों।

उपायुक्त उद्योग ने जनपद के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस विशेष कैम्प का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा मे आगे बढ़ें। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस मे कार्यालय उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मकरन्द नगर कन्नौज मे संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |