पीलीभीत । शुक्रवार को मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चैधरी की अध्यक्षता में अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद स्तर पर चल रहे एसआईआर कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्तध्राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद में एसआईआर से सम्बन्धित एईआरओ तथा ईआरओ का विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों, नोटिस प्राप्तकर्ताओं की सुनवाई की स्थिति तथा अब तक जमा किए गए विभिन्न प्रपत्रों (फार्मों) की विस्तृत जानकारी आयुक्त को दी। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में 05 राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जा चुके हैं।मण्डलायुक्त ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं राजनैतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से सम्बन्धित अद्यतन रिपोर्ट प्रतिदिन सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रांति या आपत्ति का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मण्डलायुक्त महोदय को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए समस्त निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा एसआईआर कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्तध्राजस्व) प्रसून द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
.jpg)