Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: ढाई साल की मासूम से हैवानियत, मानवता हुई तार-तार! घर की छत पर रिश्ते के चाचा ने कुचली मासूमियत, गुनाह उजागर होने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी


पीलीभीत। ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा द्वारा दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य वारदात के बाद आरोपी युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।यह हृदयविदारक घटना बीसलपुर  के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गुरुवार की शाम घर पर खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची को रिश्ते का चाचा राजेन्द्र उर्फ नन्हूं (उम्र लगभग 25 वर्ष) बहला-फुसलाकर अपने साथ छत पर ले गया। बताया गया है कि आरोपी नशे का आदी था। आरोप है कि छत पर ले जाकर उसने बच्ची के साथ घिनौनी दरिंदगी की और अपनी करतूत छिपाने के लिए तेज आवाज में डीजे बजा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मासूम को वहीं छोड़कर चला गया।कुछ देर बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्ची की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम ने इशारों और टूटे शब्दों में अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। पहले तो परिजनों को विश्वास नहीं हुआ कि परिवार का ही कोई व्यक्ति इस तरह का अमानवीय कृत्य कर सकता है, लेकिन सच्चाई सामने आते ही कोहराम मच गया।इधर, आरोपी को भी यह एहसास हो गया कि उसका अपराध छिप नहीं पाएगा। बदनामी और कानून के शिकंजे से बचने के लिए उसने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। पीड़िता के घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग इस अमानवीय कृत्य को लेकर आक्रोशित नजर आए और आरोपी के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दियोरिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी वाहन से मासूम को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी प्रगति चैहान भी गांव पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने पीड़िता के पिता छवि नाथ की तहरीर पर आरोपी राजेन्द्र उर्फ नन्हूं के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका चचेरा भाई नन्हूं उर्फ ननुआ शाम करीब 7रू30 बजे उनकी ढाई साल की बेटी को बहला-फुसलाकर छत पर ले गया था, जहां उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। चीख-पुकार सुनकर बेटी को उठाकर तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि मासूम भी अब सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीणों और परिजनों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और सभी दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने कहा कि  ढाई वर्ष की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक अत्यंत गंभीर मामला संज्ञान में आया है। प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि अभियुक्त ने आत्मग्लानि के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।  साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |