Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नाश्ते में बनाएं कांदा पोहा, एकदम सॉफ्ट और खिला-खिला बनेगा


नाश्ते में पोहा खाना लोगों को खूब पसंद होता है। बच्चे और बड़े सभी पोहा लवर होते हैं। पोहा एकदम हल्का नाश्ता है जिसे आप रोज बनाकर खा सकते हैं। पोहा को कई तरह से बनाया जाता है लेकिन मराठी कांदा पोहा बेहतरीन होता है। इसमें जो प्याज का फ्लेवर आता है वो पोहा के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। खास बात ये है कि कांदा पोहा सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। जब आपको बहुत जल्दी हो और कुछ लाइट सा बनाकर खाना हो तो कांदा पोहा बना सकते हैं। फटाफट नोट कर लें कांदा पोहा की ये आसान रेसिपी।
कांदा पोहा रेसिपी

पहला स्टेप- मराठी में प्याज को कांदा बोलते हैं। पोहा बनाने के लिए आप नॉर्मल पोहा ले लें और उसे 2-3 बार पानी से धोरकर छन्नी में डालकर रख दें। इससे पोहा का फालतू पानी निकल और पोहा फूलकर मुलायम हो जाएगा।

दूसरा स्टेप- अब 1 बड़ा प्याद लंबा और मोटा-मोटा काट लें। 1-2 हरी मिर्च बारी काट लें और हरा धनिया बारीक काट लें। पोहा बनाने के लिए थोड़ी मूंगफली को ड्राई रोस्ट कर लें। आप चाहें तो पोहा बनाते वक्त मूंगफली को तेल में भी फ्राई कर सकते हैं।

तीसरा स्टेप- एक कड़ाही में 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। इसमें जीरा और राई मिलाकर चटकाएं। अब इसमें मूंगफली डालकर थोड़ा भून लें और फिर प्याज और करी पत्ता डाल दें। मूंगफली को चाहें तो निकाल भी सकते हैं। प्याज को हल्का ही भूनना है। अब इसमें हरी मिर्च डाल दें और थोड़ी हल्दी डाल दें।

चौथा स्टेप- अब ऊपर से पोहा को फैलाते हुए डाल दें। अब नमक और थोड़ी चीनी के दाने डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। पोहा में ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस निचोड़कर मिक्स कर दें। 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर कवर करके पकाएं।

एकदम मुलायम और खिला-खिला कांदा पोहा बनकर तैयार है। आप इसे गर्मागरम सर्व करें। कांदा पोहा का स्वाद ऐसे ही बहुत अच्छा लगता है। आप चाहें तो इसके ऊपर थोड़ी आलू भुजिया डालकर भी खा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |