रूद्रपुर। ऑक्सफोर्ड अकेडेमी रुद्रपुर में सचल दल 2 पुलभट्टा द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई और छात्र-छात्राओं को सड़क का प्रयोग करने के सही तरीके के बारे में जागरूक किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य को सड़क सुरक्षा कैलेंडर भेंट किया गया और सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग से आशुतोष डिमरी, देवेन्द्र गिरी, राजीव तिवारी, भुवनेश कुमार और विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।।
