कन्नौजः सपा नेता के निधन पर पहुंच कर जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख
February 04, 2026
गुरसहायगंज /कन्नौज। क्षेत्र के सौंसरापुर निवासी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मंसूर खां का लम्बी बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मंसूर खां के निधन की खबर सुनते ही पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे यश दोहरे प्रदेश सचिव हसीब हसन समाजसेवी नाजिम खान सपा नेता पूर्व प्रधान हारुन अहमद सिद्दीकी सपा नेता अच्छे खां एम आई एम जिलाध्यक्ष इशरत खान पूर्व उप ब्लाक प्रमुख उमर इदरीसी पूर्व प्रधान आसिफ खान पूर्व सभासद मुशाहिद रजा खान प्रोफेसर आफताब अहमद मो0 आमिर खान सपा नगर अध्यक्ष मुकीम खान मास्टर रामसेवक बाथम सपा नेता पिंटू यादव जुनैद खान अयूब सिद्दीकी अकील खान मुजफ्फर खान शान अहमद पूर्व प्रधान मुश्ताक खां सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर पारिवारिक जनों को ढांढस बंधाया।
